नेचुरल तरीके से वजन घटाने में मदद कर सकता है बादाम, जानिए कैसे-क्या करना होगा

नेचुरल तरीके से वजन घटाने में मदद कर सकता है बादाम, जानिए कैसे-क्या करना होगा

सेहतराग टीम

आज के समय में वजन की समस्या अधिकतर लोगों को परेशान कर रही है। कई लोग ज्यादा वजन की वजह से परेशान हैं तो कई लोग कमजोरी की वजह से परेशान हैं। वैसे बढ़ा हुआ वजन लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है। क्योंकि चर्बी बढ़ने की वजह से लोगों की शरीर भी खराब दिखने लगता है। ऐसे में चर्बी कैसे कम करें ये बढ़ा सवाल है। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्या करें जिससे शरीर की चर्बी कम हो जाएं। हम आपको बताएंगे वजन घटाने का एक ऐसा तरीका जो नेचुरल तरीके से आपके शरीर की चर्बी को घटाएगा। ये देसी तरीका बादाम का है। जानें कैसे बादाम बैली फैट कम करने में मदद करता है।

पढ़ें- खर्राटे की समस्या से निजात दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

बादाम वजन घटाने में करता है मदद

बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम में ओमेगा 9, ओमेगा  6 और ओमेगा 3 जैसे फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत हैं। ये फैटी एसिड कार्डियोवस्कुलर डिजीज को रोकता है। इसके साथ ही शरीर में शुगर के लेवल को भी नियंत्रित करता है। इसके साथ ये भूख को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाता है जिससे कि वजन अपने आप कम होने लगता है। 

बादाम है प्रचुर मात्रा में होता है फाइबर

वजन को घटाने में फाइबर अहम भूमिका निभाता है। बादाम में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है। इसके साथ ही पेट की समस्याओं जैसे कि सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी अहम भूमिका निभाता है। 

मोनो सैचुरेटेड फैट से युक्त होता है बादाम

बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे के बादाम मोनो सैचुरेटेड फैट से युक्त होता है। ये आपकी बॉडी मास इंडेक्स को कम करता है। ये खास तौर पर आपके पेट के फैट को कम करने में प्रभावी होता है। इसके साथ ही आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है। ऐसे में अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो बादाम को डाइट में जरूर शामिल करें। 

वजन घटाने के लिए ऐसे खाएं बादाम

वजन घटाने के लिए भीगे बादाम का सेवन करना फायदेमंद होगा। इसके लिए आप रात में 5 से 6 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह छिलका निकालकर इन बादाम को खाएं। रोजाना ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

इसे भी पढ़ें-

लंबाई बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।